Gauriganj News: सड़क किनारे गड्ढे में मिला युवक का शव
गौरीगंज, सितम्बर 10 -- Gauriganj News: अमेठी।मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र में जामों-भादर मार्ग पर गुरुवार सुबह सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में एक युवक का शव मिला। शव की पहचान 38 वर्षीय सोनू कश्यप के रूप में हुई है, जो शिवगढ़, घोरहा, भादर का रहने वाला था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसारजामों-भादर चौराहे से करीब आठ सौ मीटर आगे भादर की ओर सड़क किनारे एक गड्ढे में कमर तक पानी भरा था। गुरुवार सुबह दौड़ने निकले युवाओं ने पानी में एक शव पड़ा देखा। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही परतोष चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर परिजनों को जानकारी दी। मृतक के बड़े भाई राजकुमार ने जानकारी दी कि सोनू बुधवार को अपनी बहन रेखा की ससुराल पूरब दुआरा में तेरहवीं में शामिल होने ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.