गौरीगंज, अक्टूबर 24 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता शनिवार को राजकीय हाईस्कूल अमेठी में सचल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। दैनिक जीवन में मशीनें विषय पर आयोजित प्रदर्शनी में 20 स्वचालित व हस्त चालित मॉडल लगाए गए हैं। प्रदर्शनी के दौरान विद्यार्थियों को विज्ञान आधारित फिल्म तथा विज्ञान व्याख्यान प्रदर्शन भी दिखाया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से दैनिक जीवन में मशीनों की उपयोगिता को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। बताया गया कि घरेलू कार्यों से लेकर परिवहन, उद्योग, उत्पादन और संचार तक मशीनों ने हमारे जीवन को सरल, तेज और सुविधाजनक बनाया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अनुज कुमार मौर्य, राम अवध पाल, बहादुर कश्यप, अमित मिश्रा सहित शिक्षकों एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। यह भी पढ़ें- Ghumla News: विज्...