Gauriganj News: संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध लापता
गौरीगंज, अगस्त 14 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। गौरीगंज थाना क्षेत्र के मटेरा भनियापुर निवासी जयप्रकाश पाण्डेय ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अपने बड़े भाई देवप्रकाश पाण्डेय की गुमशुदगी दर्ज कराई है। जयप्रकाश के अनुसार देवप्रकाश पाण्डेय 10 अगस्त को अपनी बहन सरला देवी के पूरे बैजनाथ टिकरा स्थित घर आए थे। 13 अगस्त की सुबह करीब छह बजे वह बिना किसी को बताए घर से निकल गए। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। उनकी मानसिक स्थिति अस्वस्थ है और दवा चल रही है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.