Gauriganj News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
गौरीगंज, जुलाई 5 -- Gauriganj News: भेटुआ। अमेठी कोतवाली क्षेत्र की बैसड़ा ग्राम पंचायत के पूरे रामदत्त गांव निवासी 25 वर्षीय रोहित पुत्र अर्जुन की शनिवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिजन उसे रात करीब 9.30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेटुआ लेकर पहुंचे। जहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने मृत्यु के कारणों की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम कराने की सलाह दी, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद शव को घर चले गए। स्थानीय लोगों के अनुसार परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.