Gauriganj News: संग्रामपुर की चारों सहकारी समितियों पर लटकता रहा ताला
गौरीगंज, अक्टूबर 29 -- Gauriganj News: अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र में धान खरीद के लिए चयनित चार सहकारी समितियों पर ताला लटकने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। गोरखापुर, भावलपुर, मिश्रौली और राजापुर अमेरुआ धान क्रय केंद्र बंद रहे। धान खरीद में किसानों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए डीएम ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है, जहां सुबह नौ से शाम पांच बजे तक शिकायत की जा सकती है। वहीं, किसान रबी की बुवाई के लिए डीएपी खाद के लिए भी भटक रहे हैं। भवसिंहपुर, संग्रामपुर, सोनारी कनू और नेवादा कनू समेत दर्जनों गांवों के किसान परेशान हैं। क्रय केंद्र बंद होने से तैयार धान व्यापारियों को बेचने की मजबूरी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.