गौरीगंज, अगस्त 18 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के भनौली गांव में मंगलवार को शौचालय निर्माण के लिए प्लाट में हो रही खुदाई के दौरान 29 संदिग्ध पुराने ताम्र धातु के गोले मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रत्येक गोले में एक छिद्र बना हुआ है। गोलों का आकार सामान्य से बड़ा और वजन भी काफी अधिक تقريباً 8 किलो बताया जा रहा है। इन्हें पुराने तोप के गोले होने का कयास लगाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Pakur News: जर्जर गोदाम भवन को किया जाएगा ध्वस्त: सीओखुदाई के दौरान मिली गोलाकार वस्तुएं प्लाट मालिक इकबाल के यहां शौचालय के लिए गड्ढे की खुदाई चल रही थी। इसी दौरान मजदूरों को जमीन के भीतर से ये गोलाकार वस्तुएं मिलीं। ठेकेदार ने इसकी जानकारी प्लाट मालिक को दी, जिसके बाद इकबाल ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को लिखित सूचना दी। सूचना पर...