Gauriganj News: शोभायात्रा के साथ गणेश प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन
गौरीगंज, सितम्बर 25 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। संवाददाता गणेश चतुर्थी पर कस्बे में स्थापित गणेश प्रतिमाओं का शुक्रवार को विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद विसर्जन किया गया। विसर्जन से पहले विभिन्न स्थानों से गणेश प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।डीजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते और गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। कस्बे में गणेश चतुर्थी के अवसर पर करीब दस स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की गई थी। दस दिनों तक प्रतिमाओं का पूजन-अर्चन और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। शुक्रवार को पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने प्रतिमाओं को वाहनों पर सुसज्जित कर शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा के दौरान कस्बे का माहौल भक्तिमय रहा। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: बीबीनगर में धूमधाम से हुआ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.