Gauriganj News: शोपीस बना पंचायत सचिवालय उलरा
गौरीगंज, अगस्त 27 -- Gauriganj News: मुंशीगंज। उलरा गांव में ग्रामीणों को पंचायत संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बनाया गया ग्राम पंचायत सचिवालय नियमित नहीं खुलने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि भवन अधिकतर समय बंद रहता है और अधिकारियों के आने पर ही इसे खोला जाता है। सचिवालय के बाहर रखी बेंच टूट चुकी है, जबकि कूड़ेदान भी परिसर में बदहाल स्थिति में पड़ा है। ग्रामीणों ने बताया कि सचिवालय बंद रहने से निवास, जाति और आय प्रमाणपत्र समेत अन्य जरूरी कार्यों के लिए दूर बाजार में जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने पंचायत सचिवालय नियमित खुलवाने, परिसर की सफाई कराने और टूटे सामान की मरम्मत कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.