Gauriganj News: शिविर में 18 लोगों ने किया रक्तदान
गौरीगंज, अक्टूबर 15 -- Gauriganj News: अमेठी। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में महापद्मानन्द वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन ने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान मरते हुए व्यक्ति को जीवन का उपहार है। उन्होंने युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने बताया कि शिविर में 18 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। संजय गांधी अस्पताल के ब्लड एवं कंपोनेंट सेंटर की टीम ने डॉ. शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में रक्त संग्रह किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सौरभ सिंह सहित स्टाफ ने सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.