गौरीगंज, जुलाई 14 -- Gauriganj News: अमेठी। नगर पंचायत एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अमेठी के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगर पंचायत के प्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। चिकित्सकों द्वारा शिविर में रक्तचाप, रक्त शर्करा, वजन सहित विभिन्न सामान्य स्वास्थ्य संबंधी जांचें की गईं। नगर पंचायत अध्यक्ष अंजू कसौधन ने कहा कि नागरिकों एवं कर्मचारियों का स्वास्थ्य सर्वोपरि है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...