Gauriganj News: विषैले जंतु के काटने से युवक की मौत
गौरीगंज, जुलाई 16 -- Gauriganj News: शुकुल बाजार। थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुर मजरे शिवली निवासी 25 वर्षीय धर्मराज पुत्र केशव राम को बुधवार की शाम करीब 6 बजे खेत में काम कर रहा था। बेरन उठाते समय उसे किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बाजार शुकुल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.