Gauriganj News: विधवा ने किया अन्त्योदय कार्ड बहाली की मांग
गौरीगंज, जुलाई 20 -- Gauriganj News: अमेठी। संग्रामपुर ब्लाक की एक 60 वर्षीय विधवा महिला का अन्त्योदय राशन कार्ड काटे जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने उपजिलाधिकारी तथा डीएम को प्रार्थना पत्र देकर कार्ड बहाल करने की मांग की है। ग्राम पंचायत सोनारी कनू निवासी आशा देवी पत्नी स्व. सदाशिव ने बताया कि राशन कार्ड योजना शुरू होने से ही उनका कार्ड अन्त्योदय योजना का था। आरोप है कि ब्लाक संग्रामपुर के ग्राम पंचायत सचिव ने एक व्यक्ति की शिकायत पर उन्हें अपात्र घोषित करा दिया। उसके अनुरोध पर बीडीओ द्वारा कराई गई जांच में उसे पात्र की श्रेणी में रखा गया। लेकिन उसका राशन कार्ड निरस्त कर दिया गया। पीड़िता ने अपना कार्ड बनवाए जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.