Gauriganj News: वाहन चलाते समय मोबाइल पर की बात तो होगी कार्रवाई
गौरीगंज, जुलाई 21 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक डीएम संजय चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। डीएम ने बैठक से गैरहाजिर एआरएम रोडवेज का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।नगर पालिका गौरीगंज व जायस के अधिशासी अधिकारियों ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्रों में टैक्सी स्टैंड और पार्किंग के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है। इस पर डीएम ने चयनित स्थलों पर पेयजल, शौचालय तथा साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए टैक्सी स्टैंड का सुव्यवस्थित संचालन कराने के निर्देश दिए। राजामऊ नहर की पटरी की मरम्मत कराने के निर्देश सिंचाई खंड-41 के अधिशासी अभियंता को दिए गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.