Gauriganj News: वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
गौरीगंज, अगस्त 20 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। संवाददाता कस्बे में काम करने के बाद साइकिल से घर लौट रहे 55 वर्षीय व्यक्ति की अनियंत्रित वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसा बुधवार रात करीब नौ बजे लखनऊ-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मझगवां मोड़ के पास हुआ।कोतवाली क्षेत्र के पूरे बैजनाथ मजरे टिकरा गांव निवासी जगदेव प्रसाद यादव (55) पुत्र स्वर्गीय राम टहल यादव कस्बे में सीताराम खत्री की दूकान पर काम करते थे। बुधवार रात काम खत्म करने के बाद वह साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। मझगवां मोड़ के पास घर की ओर मुड़ते समय पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.