गौरीगंज, अक्टूबर 26 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष रोहित चौधरी के नेतृत्व में जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें वाल्मीकि समाज के प्रबुद्धजनों और गणमान्य नागरिकों को सम्मानित कर सामाजिक समरसता और समानता का संदेश दिया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के जिला प्रभारी सुनील सिंह ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन और कृतित्व हमें सिखाता है कि व्यक्ति की पहचान उसके कर्म, ज्ञान और चरित्र से होती है, न कि सामाजिक भेदभाव से। सभी को ऊंच-नीच की भावना से ऊपर उठकर प्रत्येक व्यक्ति को समान सम्मान और अवसर देना चाहिए। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: महर्षि वाल्मीकि के आदर्श आज भी प्रासंगिक : सुशील त्र...