Gauriganj News: वार्ड ब्वाय के भरोसे चल रहा इलाज
गौरीगंज, जुलाई 13 -- Gauriganj News: संग्रामपुर। क्षेत्र के करनाईपुर मार्ग पर स्थित राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय ठेंगहा की चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर ऋचा पांडे सोमवार की दोपहर 12 बजे तक नदारत रही। अस्पताल पर केवल वार्ड बॉय शैलेंद्र पाल ही मरीजों का उपचार करते मिले। जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि डॉक्टर साहिबा किसी काम से गौरीगंज गई हैं। वहीं फार्मासिस्ट दिनेश प्रजापति किसी अस्पताल में कैंप लगाकर मरीज को दवा दे रहे हैं। मरीजों ने बताया कि वह लोग होम्योपैथी इलाज पर भरोसा करते हैं। लेकिन डाक्टर के न रहने से उन्हें मजबूरी में वार्ड ब्वाय से दवा लेनी पड़ रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.