गौरीगंज, सितम्बर 5 -- Gauriganj News: अमेठी। हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। एसएचओ शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि पंकज कुमार सिंह पुत्र राजकुमार सिंह उर्फ रज्जन सिंह निवासी ग्राम भीमी पश्चिमी थाना अमेठी हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। शुक्रवार को मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने अभियुक्त पंकज सिंह को गिरफ्तार कर लिया। विधिक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...