Gauriganj News: वर्षामापी यंत्र की बैटरी चुरा ले गए चोर, लेखपाल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
गौरीगंज, जुलाई 12 -- Gauriganj News: शुकुल बाजार, अमेठी, संवाददाता। अमेठी जिले के शुकुलन का पुरवा गांव में स्थापित वर्षामापी (रेन गेज) यंत्र की बैटरी चोरी होने का मामला सामने आया है। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मवैया रहमतगढ़ क्षेत्र के लेखपाल वीरेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि ग्राम पंचायत शुकुलन का पुरवा में वर्षा का आंकड़ा दर्ज करने के लिए वर्षामापी यंत्र स्थापित है। 5 फरवरी 2026 को कोई अज्ञात व्यक्ति यंत्र की बैटरी चोरी कर ले गया, जिससे यंत्र का संचालन प्रभावित हुआ है।तहरीर मिलने पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- Badaun News: निजी नलकूप के ट्रांसफार्मर से तेल चोरी, मुकदमा थानाध्यक्ष विवेक व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.