गौरीगंज, अगस्त 12 -- Gauriganj News: शुकुल बाजार। संवाददाता क्षेत्र के सौना गांव में लंबे समय से लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। महोना विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति होने के बावजूद गांव में पर्याप्त वोल्टेज नहीं मिल पा रहा है। इससे ग्रामीणों के घरों में लगे विद्युत उपकरण प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने समस्या की जानकारी एसडीओ को देने के साथ ही मौके पर स्थिति भी दिखाई, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।ग्रामीणों के अनुसार वोल्टेज इतना कम रहता है कि इनवर्टर की बैटरी तक ठीक से चार्ज नहीं हो पाती। समर्सिबल पंप भी नहीं चल पाते, जिससे पानी की समस्या खड़ी हो रही है। पंखे और कूलर भी पर्याप्त गति से नहीं चलने के कारण गर्मी में लोगों की परेशानी बढ़ गई है। तेज बहादुर सिंह, सत्य बहादुर सिंह, गुंजन देवी, त्रिभवन सिंह, रमेश पांडे, उमेश कुमार...