गौरीगंज, अगस्त 6 -- Gauriganj News: अमेठी। बिजली सप्लाई व्यवस्था में सुधार के लिए 33 केवी लाइन पर पेड़ों की टहनियों की छंटाई सहित अन्य मरम्मत कार्य किया जाएगा। जिसके चलते शुक्रवार और शनिवार को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। दोनों दिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक महराजपुर व अन्य फीडरों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस कार्य के लिए लाइनमैन, तकनीशियन और हेल्परों की ड्यूटी लगाई है। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति सुचारु रूप से बहाल कर दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...