Gauriganj News: लाइनमैनों के बिना सेफ्टी किट खंभे पर चढ़ने पर रोक
गौरीगंज, जुलाई 23 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता बिजली विभाग ने लाइनमैनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब जिले में कोई भी लाइनमैन बिना सेफ्टी किट पहने खंभे पर चढ़कर काम नहीं करेगा। विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सुरक्षा उपकरणों के बिना किसी कर्मचारी को फील्ड में कार्य करने की अनुमति नहीं होगी।
सुरक्षा उपकरणों का वितरण जनपद के 38 पावर हाउसों पर तैनात 146 लाइनमैनों को फील्ड में भेजने से पहले सेफ्टी हेलमेट, सेफ्टी शूज, इंसुलेटेड दस्ताने, फुल बॉडी सेफ्टी बेल्ट सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही सभी लाइनमैनों को लाइन शटडाउन की सही प्रक्रिया, अर्थिंग, रेस्क्यू तकनीक और आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव संबंधी विशेष प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, ताकि कार्य के दौरान जोखिम को न्यूनतम किया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.