Gauriganj News: लाइटों से जगमग होगा बस स्टेशन
गौरीगंज, जुलाई 7 -- Gauriganj News: अमेठी। भीषण गर्मी में बस यात्रियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से स्थानीय बस स्टॉप पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने लाखों रुपए की लागत से यात्री सुविधाओं के लिए कूलर, बेंच, पंखा लाइट की व्यवस्था किया है। बस स्टेशन पर लाइट सहित यात्री सुविधाओं का टोटा था। कूलर, पंखा, बेंच पर्याप्त नहीं थे। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने यात्रियों की समस्या को देखते हुए बस स्टॉप पर चार बड़े कूलर, पंखा और बैठने के लिए बेंच तथा उजाले के लिए 10 बड़ी लाइटें लगवाने की घोषणा की है। इससे गर्मी में इंतजार कर रहे यात्रियों को राहत मिलेगी। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा बस स्टेशन पर रात में प्रकाश की दिक्कत होती थी। गर्मी से यात्रियों को निजात मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.