गौरीगंज, अगस्त 21 -- Gauriganj News: गौरीगंज। शुक्रवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गौरीगंज में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। संस्थान के प्रधानाचार्य शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि आयोजित मेले में लगभग 35 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग कर रोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप के अवसरों का लाभ उठाया। उन्होंने बताया कि मेले में ल्यूमैक्स ऑटोपार्ट्स, बावल रेवाड़ी तथा मिन्डा कम्पनी ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागी अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कम्पनी के प्रतिनिधियों द्वारा पूर्ण होने के उपरांत कम्पनी के एचआर निपु सिंह द्वारा अप्रेन्टिसशिप के लिए कुल 31 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। नोडल प्रधानाचार्य शिवाकांत द्विवेदी, जिला सेवायोजन अधिकारी अनुभव त्रिपाठी, कार्यदेशक अनिल कुमार मिश्रा, प्लेसमेंट प्रभारी भारत भूषण मिश्रा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...