गौरीगंज, सितम्बर 23 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता जिले के नवागत जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने मंगलवार शाम कार्यभार ग्रहण करने के बाद बुधवार को कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई की। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों और पत्रकारों से मुलाकात कर जिले के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं। इससे पहले उन्होंने टीकरमाफी आश्रम पहुंचकर पूजन-अर्चन किया।

पृष्ठभूमि कलेक्टर सभागार में पत्रकारों से बातचीत में डीएम ने बताया कि उन्होंने आईआईटी दिल्ली से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। वह 2017 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। मथुरा, अमरोहा और मेरठ सहित विभिन्न जनपदों में अलग-अलग पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। जिलाधिकारी के रूप में अमेठी उनका पहला जिला है। उन्होंने कहा कि जनशिकायतों का समुचित और समयबद्ध निस्तारण उनकी प्राथमिकता होगी। शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग पर विशेष फोकस र...