Gauriganj News: रिश्तेदारी गई युवती एक युवक के साथ लापता
गौरीगंज, सितम्बर 7 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी 25 वर्षीय बेटी के एक युवक के साथ चले जाने की शिकायत की है। महिला के मुताबिक वह एक सितंबर को रिश्तेदारी में गई थी। इसी दौरान दोपहर करीब 12.30 बजे गांव का एक युवक उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। घर लौटने पर बेटी के न मिलने पर जानकारी हुई। महिला ने आरोप लगाया कि घर में रखी सोने की अंगूठी, बहू के जेवरात और 30 हजार रुपये नकद भी गायब हैं। पुलिस ने केस दर्ज पर जांच शुरू कर दिया है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: किशोरी को भगाने के आरोप में युवक पर केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.