Gauriganj News: रिमझिम बरसात से किसानों के खिले चेहरे
गौरीगंज, अगस्त 16 -- Gauriganj News: दोपहर बाद हुई बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत अमेठी। संवाददातारविवार की दोपहर बाद जिले के विभिन्न हिस्सों में रिमझिम बरसात हुई। इस बरसात से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है। बूंदाबांदी के बाद भी आसमान में बादल छाए रहने से मौसम सुहावना बना रहा।रविवार को सुबह से ही तेज गर्मी और उमस बनी हुई थी। दोपहर बाद अचानक आसमान में बादल छा गए और रिमझिम बरसात होने लगी। इस बारिश से किसानों को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है। खेतों में लगी धान की फसल जो गर्मी के कारण मुरझा गई थी, बारिश के बाद हरी-भरी हो गई है। इसे फसल के लिए जीवनदान माना जा रहा है। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे पर खुशी देखी गई। स्थानीय लोगों ने कहा कि इस बारिश से न सिर्फ गर्मी कम हुई है बल्कि जनजीवन भी सहज हुआ है। मौसम विभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.