गौरीगंज, जुलाई 8 -- Gauriganj News: अमेठी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पूरे गोसाई मजरे जंगलरामनगर गांव में दबंगों पर सार्वजनिक रास्ता जेसीबी से खुदवाकर बंद करने का आरोप लगा है। पीड़ित रोहित गिरि ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि अमेठी-गौरीगंज मार्ग से जंगल टिकरी को जोड़ने वाला और उनके घर तक जाने वाला 25 वर्ष पुराना इंटरलाकिंग मार्ग है। बीते छह जुलाई को दोपहर के समय पड़ोसियों ने गाली-गलौज करते हुए उनके घर पहुंचकर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि जेसीबी से रास्ते को बीच से खुदवा दिया गया। जिससे रास्ता बंद होने से दर्जनों परिवारों का आवागमन बाधित हो गया है। पीड़ित ने एसडीएम ने कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...