गौरीगंज, अक्टूबर 21 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता अन्याय पर न्याय और अधर्म पर धर्म की विजय का पर्व विजयदशमी जिले भर में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अमेठी, गौरीगंज सहित जिले के प्रमुख कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों में दशहरा मेले का आयोजन हुआ। जिसमें लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। शाम को भगवान श्री राम के बाण चलाते ही रावण का पुतला धू-धूकर जल उठा। रावण का पुतला जलते ही श्री राम के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। सभी मेलों में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात रहे। यह भी पढ़ें- Mau News: अग्निबाण लगते ही धू-धूकर जला रावण का पुतलाअमेठी में दशहरा उत्सव मंगलवार को दशहरा पर्व पर तहसील क्षेत्र अमेठी में 14 स्थानों पर दशहरा मेला आयोजित किया गया। मुख्य मेला अमेठी कस्बे के रामलीला मैदान, पीपरपुर थाना क्षेत्र के सिगंटी और संग्रामपुर के कालिकन स...