Gauriganj News: राम करन हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार
गौरीगंज, जुलाई 21 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। कोतवाली क्षेत्र के भद्दौर गांव में हुई रामकरन की हत्या मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू और टूटी हुई हॉकी भी बरामद कर ली। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया। गौरतलब है कि रविवार की रात भद्दौर गांव निवासी राम करन की हत्या कर दी दी गई थी। जिसका आरोप मृतक के बड़े भाई, दो भतीजे और एक अन्य पर लगा था। पुलिस ने तीन हत्यारोपियों को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो दोनों पक्षों के बीच जमीन का विवाद और पुरानी रंजिश की बात सामने आई। पुलिस ने मंगलवार की सुबह हत्यारोपी भाई गया प्रसाद चौहान, उसके पुत्र दीपक चौहन तथा विरई उर्फ तेजवीर सरोज निवासी ग्राम भद्दौर को निजामुद्दीनपुर-भद्दौर मार्ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.