Gauriganj News: रामसागर हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, डंडा बरामद
गौरीगंज, अगस्त 3 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता बीते शनिवार की देर रात पैसे के लेनदेन के विवाद में डंडे से हमला कर की गई ट्रैक्टर चालक की हत्या के आरोपी को पीपरपुर पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया। विधिक कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।पीपरपुर थाना क्षेत्र के महना गांव स्थित ईंट भट्ठे पर शनिवार की देर रात दो ट्रैक्टर चालकों के बीच कहासुनी के बाद हुई मारपीट में रामसागर चौहान पुत्र केशवराम निवासी ग्राम हजारीया थाना सारदा नगर जनपद लखीमपुर खीरी की मौत हो गई थी। मृतक के पिता केशवराम की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी नन्हे कोरी निवासी गांव विक्रमपुर अमेयमाफी थाना पीपरपुर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू की थी। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: ईंट-भट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.