गौरीगंज, अक्टूबर 19 -- Gauriganj News: अमेठी। रामलीला समिति की ओर से रामलीला मैदान में प्रथम दिन से भगवान की लीला का मंचन हो रहा है। प्रतिदिन हजारों-हजार की संख्या में श्रद्धालु माताएं-बहनें और समाज के हर वर्ग के लोग बड़ी संख्या में पहुंचकर भक्त भाव से ओतप्रोत होकर लीला का आनंद उठा रहे हैं।

रामलीला को बताया सनातन का आदर्श इस संबंध में जानकारी देते हुए अमेठी के प्रसिद्ध उद्योगपति राजेश अग्रहरि ने कहा कि रामलीला भारतवासियों का आदर्श है, जो सनातन को मजबूत करता है।

अनाथ कन्याओं को आर्थिक सहायता उन्होंने बताया कि समिति ने तय किया था कि नौवें दिन नौ कन्या की विदाई होती है, वह सांकेतिक होती है, लेकिन समिति ने निर्णय लिया कि सांकेतिक नहीं, बल्कि प्रत्येक दिन एक कन्या और नौवें दिन नौ कन्याओं को मंच पर पूर्ण उत्साह के साथ उनके जीवन में रंग भरने क...