गौरीगंज, जुलाई 28 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता जिले में बिजली आपूर्ति का सिस्टम फेल हो चुका है। उमस भरी गर्मी के बीच रात के समय की जा रही अघोषित विद्युत कटौती ने लोगों की नींद उड़ा दी है। भीषण गर्मी के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार की रात चार से पांच घंटे की बिजली कटौती से लोग हलाकान हो गए। रातभर बिजली के आते-जाते रहने से लोग परेशान रहे। हाथ पंखा झलकर लोगों ने जागकर रात बिताई। यह भी पढ़ें- Gangapar News: कौड़िहार क्षेत्र में दो दिन प्रभावित रहेगी बिजली आपूर्तिबिजली आपूर्ति की समस्या जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम संग्रामपुर फीडर सहित मुख्य लाइन पर फाल्ट आ जाने के कारण करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही। इसके बाद आपूर्ति कुछ देर के लिए बहाल हुई, लेकिन रात नौ बजे फिर से बिजली चली गई। इसके बाद पूरी रात बिजली आती-जाती...