Gauriganj News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करेंगी
गौरीगंज, अक्टूबर 29 -- Gauriganj News: अमेठी। जनसंख्या शिक्षा परियोजना के तहत आयोजित जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका इंटर कॉलेज, भेंटुआ की दो छात्राओं ने प्रथम स्थान हासिल कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होने का गौरव प्राप्त किया है। छात्राओं की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमेठी में आयोजित वर्ष 2026 की जनपद स्तरीय लोक नृत्य, निबंध और पोस्टर प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें भेंटुआ स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका इंटर कॉलेज की चांदनी ने निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अन्नु ने पोस्टर प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.