Gauriganj News: राजर्षि रणंजय सिंह की मनाई गई 39वीं पुण्यतिथि
गौरीगंज, अगस्त 5 -- Gauriganj News: अमेठी। राजर्षि रणंजय सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में बुधवार को राजर्षि रणंजय सिंह (बुढ़ऊ महाराज) की 39वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन, पुष्पांजलि और श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया गया। राजर्षि रणंजय सिंह आसल देव पीजी कॉलेज पीपरपुर में प्राचार्या डॉ. संगीता सिंह के मार्गदर्शन में हवन-पूजन हुआ। जबकि आरआरपीजी कॉलेज अमेठी में प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश त्रिपाठी ने आहुति देकर राजर्षि के शिक्षा, समाज सुधार और वैदिक धर्म प्रचार के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। रानी सुषमा देवी महिला पीजी कॉलेज में वक्ताओं ने राजर्षि के दूरदर्शी नेतृत्व और अमेठी को लहुरी काशी के रूप में स्थापित करने में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.