Gauriganj News: राघवराम मिश्रा बने सेवादल के जिला मुख्य संगठक
गौरीगंज, जुलाई 18 -- Gauriganj News: अमेठी। कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए अमेठी सांसद किशोरीलाल शर्मा ने राघवराम मिश्रा को कांग्रेस सेवादल का जिला मुख्य संगठक मनोनीत किया। उन्होंने मनोनयन पत्र सौंपकर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप सिंघल भी मौजूद रहे। राघवराम मिश्रा लंबे समय से कांग्रेस के सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है। सांसद किशोरीलाल शर्मा ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस सेवादल जिले में और अधिक सक्रिय होगा तथा पार्टी की विचारधारा और सेवा कार्यों को मजबूती मिलेगी। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: राघवराम मिश्रा बने सेवादल के जिला मुख्य संगठक जिलाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.