Gauriganj News: रसोई कर्मियों को नहीं मिला मानदेय
गौरीगंज, नवम्बर 3 -- Gauriganj News: अमेठी। दीपावली का त्योहार नजदीक है, लेकिन तहसील क्षेत्र के चारों विकासखंडों में अधिकांश दिव्यांगों को पेंशन नहीं मिली है। वहीं रसोई कर्मचारियों की दीपावली भी इस बार फीकी रहने वाली है। महीनों से पेंशन और मानदेय न मिलने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। दिव्यांग फूलचंद, अवधेश और मनीषा ने बताया कि उन्हें पिछले 5 महीने से दिव्यांग पेंशन नहीं मिली है, जिसके चलते दीपावली पर खर्च करने के लिए उनके पास पैसे नहीं हैं। वहीं कई रसोइयों ने बताया कि उन्हें तीन महीने से मानदेय नहीं मिला है। खंड शिक्षा अधिकारी संतोष यादव ने बताया कि सभी रसोइयों का मानदेय बढ़ा है, उसके लिए कार्यवाही की जा रही है, जिस कारण थोड़ा विलंब हो रहा है। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: रसोई कर्मियों को नहीं मिला मानदेय जल्द ही सभी को मानदेय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.