Gauriganj News: रक्षाबंधन को लेकर कस्बे में सजीं राखी की दुकानें
गौरीगंज, अगस्त 25 -- Gauriganj News: शुकुल बाजार। संवाददाता आगामी 28 अगस्त हो होने वाले रक्षाबंधन के पर्व को लेकर बाजारों में रौनक लौट आयी है। बाजारों में जगह जगह राखी और मिठाई की दुकानें सज गयी हैं। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने की तैयारी शुरू कर दी है। इस कारण मंगलवार को बाजार बहनों से गुलजार रहा। कस्बा बाजार में जगह जगह सुबह से ही राखी की दूकानें सज गयी। रंग-बिरंगी राखियों में सबसे ज्यादा बिक्री धागे वाली राखियों की होती दिखाई पड़ी। दुकानदारों ने बताया कि 10 रुपए से लेकर 250 रुपए तक की राखियों उपलब्ध हैं। लोग अपनी पसंद की राखियां खरीद रहे हैं। वहीं तमाम मिठाई के दुकानदारों ने अपनी दुकानों पर मिठाइयों को सुबह से ही सजा दिया था। मंगलवार को कस्बे में मेले जैसी भीड़ दिखाई पड़ी। सबसे ज्यादा भीड़ राखी की दुकानों पर रही。 यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.