गौरीगंज, जुलाई 24 -- Gauriganj News: शुकुल बाजार। थाना क्षेत्र के एक गांव की 20 वर्षीय युवती विद्यालय का फार्म भरने के लिए घर से निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर उसकी माता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। एसओ विवेक वर्मा ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच उपनिरीक्षक गुलाब सिंह को सौंपी गई है। युवती की तलाश के लिए सभी संभावित स्थानों पर खोजबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...