Gauriganj News: युवती को बदनाम करने की धमकी
गौरीगंज, जुलाई 18 -- Gauriganj News: जामो। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी भतीजी बीते 22 जून को कहीं चली गई थी। जिसकी गुमशुदगी थाने पर लिखाई गई थी। पुलिस ने युवती को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। आरोप है कि कालिका गिरि मठिया निवासी सूरज गिरि व दीपक गिरि ने उसे फोन कर गाली गलौज करते हुए युवती को बदनाम कर देने और शादी न करने देने की धमकी दी। बीते 15 जुलाई को आरोपियों ने अवैध पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। एसएचओ विनोद सिंह ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध केस दर्जकर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.