गौरीगंज, जुलाई 10 -- Gauriganj News: जामो। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गुरुवार को वह दौड़ने के लिए भोएं नहर पटरी पर गई थी। इसी दौरान भोएं गांव निवासी शुभम पांडेय गलत नीयत से उसके पीछे लग गया। मना करने के बाद भी जब आरोपी नहीं माना तो युवती पीछा छुड़ाने के लिए खेतों में चली गई। आरोप है कि वहां पर भी पहुंचकर शुभम ने गाली गलौज करते हुए धमकी दिया। एसएचओ विनोद सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी शुभम पांडे के विरुद्ध केस दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: युवक पर लगाया पीछा करने का आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...