गौरीगंज, अगस्त 8 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। भागूपुर गांव निवासी आदित्य ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह अपने मामा की दयालबाग स्थित गुलशन बेकरी में चाय देने जा रहा था। आरोप है कि गौरीगंज चौराहे पर अतुल और एक अज्ञात व्यक्ति पहले से घात लगाए बैठे थे। दोनों ने उसे रोककर मारपीट शुरू कर दी। अतुल ने कड़े से हमला किया, जिससे उसके सिर, हाथ और पैर में चोटें आईं। शोर सुनकर लोगों को आता देख आरोपी गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। एसएचओ विवेक सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: युवक को पीटकर किया घायल, मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...