गौरीगंज, अगस्त 19 -- Gauriganj News: शुकुल बाजार। मांझगांव ग्राम पंचायत क्षेत्र के कई गांवों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। मोबाइल में नेटवर्क नहीं होने से जरूरी फोन करने के लिए ग्रामीणों को घरों से बाहर निकलकर नेटवर्क वाले स्थानों तक जाना पड़ता है। आपात स्थिति में समस्या और गंभीर हो जाती है। मरीजों और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाने के दौरान एंबुलेंस, डॉक्टर या परिजनों से संपर्क करना मुश्किल हो जाता है। मांझगांव पंचायत के पन्ही, मनिकापुर, देवीगिरि, संसारपुर, स्वरूप का पुरवा, पांडेय का पुरवा, भवानी का पुरवा, बहादुर का पुरवा और गौड़ियन का पुरवा समेत आसपास के गांवों में मोबाइल नेटवर्क की स्थिति खराब है। ग्रामीणों के मुताबिक कई स्थानों पर मोबाइल में नेटवर्क आता ही नहीं है। कहीं-कहीं नेटवर्क मिलने ...