Gauriganj News: मोहम्मद असगर ब्लॉक व्यायाम शिक्षक नामित
गौरीगंज, नवम्बर 2 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। विकास खंड में ब्लॉक व्यायाम शिक्षक के पद पर कार्य करने की जिम्मेदारी उच्च प्राथमिक विद्यालय दादरा के सहायक अध्यापक मोहम्मद असगर को सौंपी गई है। खंड शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। ब्लॉक व्यायाम शिक्षक तारकेश्वर सिंह के काफी समय से अस्वस्थ होने के चलते विकास खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन और विद्यालयों में खेलकूद एवं शारीरिक शिक्षा संबंधी गतिविधियों के प्रभावी संचालन को ध्यान में रखते हुए मोहम्मद असगर को ब्लॉक व्यायाम शिक्षक के पद पर कार्य करने के लिए नामित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.