गौरीगंज, अक्टूबर 24 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। संवाददाता बीते शुक्रवार की रात करीब 9.45 बजे कस्बा निवासी ओम प्रकाश सोनी अपने भाई शिव प्रकाश सोनी, पत्नी शालू सोनी, बहनों माधुरी व नीलम और जीजा नीरज सोनी के साथ मेला देखने गौरीगंज तिराहे की ओर जा रहा था। इसी दौरान राजेश कौशल की दुकान के सामने उसकी किसी अज्ञात व्यक्ति से टक्कर हो गई। इस बात को लेकर बातचीत चल रही थी। आरोप है कि तभी दुकान के सामने खड़े राजेश कौशल ने गाली-गलौज करते हुए वहां से जाने को कहा। पीड़ित का आरोप है कि गाली देने से मना करने पर राजेश कौशल, उसके भाई बृजेश कौशल, पलिया पूरब निवासी साहिल और एक अन्य व्यक्ति ने लोहे की सरिया तथा लात-घूंसों से उसकी पिटाई कर दी। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा इस दौरान सिर पर सरिया लगने से वह घायल होकर...