गौरीगंज, सितम्बर 27 -- Gauriganj News: जामो। संवाददाता थाना क्षेत्र के लोरिकपुर गांव में रविवार की सुबह पानी में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी रमेश कुमार पासी के पुत्र अंकुश के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सुबह करीब सात से आठ बजे के बीच अंकुश अपने परिवार के लोगों के साथ गांव के पास खेत में मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान खेत की मेड़ पर दौड़ते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पानी में गिर गया। परिजनों और आसपास मौजूद लोगों ने उसे पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...