गौरीगंज, सितम्बर 28 -- Gauriganj News: अमेठी। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गौरीगंज कस्बे में विरोध मार्च निकाला। जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता काले कपड़े और काले फीते बांधकर सड़क पर उतरे। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुआ विरोध मार्च कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुआ। प्रदर्शन में महिला और पुरुष कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या रही। आशीष शुक्ला, अरविंद चतुर्वेदी, अनिल सिंह समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मार्च में शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Fact Check: ज्ञानेश कुमार ने दे दिया चुनाव आयोग से इस्तीफा? कार्यकर्ताओं ने ...