गौरीगंज, अक्टूबर 23 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। संवाददाता प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुसाफिरखाना क्षेत्र के भनौली निवासी सैयद इकबाल हैदर को पत्र लिखकर उनके सामाजिक योगदान, संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की है। 2 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए नागरिकों की सक्रिय भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज की वास्तविक शक्ति उसके नागरिकों में निहित है। जनसेवा, सामाजिक कार्य और जनसमस्याओं को शासन तक पहुंचाने में समर्पित लोगों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रदेश में कानून-व्यवस्था में सुधार, अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तथा गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं का भी उल्लेख किया। यह भी पढ़ें- ज...