गौरीगंज, जुलाई 19 -- Gauriganj News: सुरक्षा, स्वावलंबन व साइबर अपराधों के प्रति किया गया जागरूक मुसाफिरखाना। संवाददातामिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत रविवार को बिसारा पूरब व धरौली गांव में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं और किशोरियों को महिला सुरक्षा, स्वावलंबन, सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं तथा साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।कार्यक्रम में प्रभारी एसएसआई श्रवण कुमार श्रीवास्तव ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, महिला हेल्पलाइन, आपातकालीन सेवाओं तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं से किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में बिना संकोच पुलिस से संपर्क करने की अपील की। यह भी पढ़ें- बहू बेटी सम्मेलन में महिलाओं को सुरक्षा की दी जान...