गौरीगंज, नवम्बर 2 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता अमेठी की मास्टर एथलीट हर्षलता शाही ने लखनऊ विश्वविद्यालय के खेल मैदान में 31 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित 34वीं यूपी मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में इतिहास रच दिया है। प्रतियोगिता में अमेठी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए हर्षलता ने अपने शानदार प्रदर्शन से तीन गोल्ड मेडल जीत कर जिले को गौरवान्वित किया है। इसके साथ ही उनका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए यूपी टीम से हो गया है। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: अमेठी की मास्टर एथलीट हर्षलता शाही ने जीते तीन गोल्ड मेडलतीन दौड़ प्रतियोगिताओं में जीते स्वर्ण पदक हर्षलता शाही ने इस चैंपियनशिप की तीन अलग-अलग दौड़ प्रतियोगिताओं 5000 मीटर, 1500 मीटर और 800 मीटर रेस में भाग लिया। उन्होंने अपनी अद्भुत खेल प्रतिभा और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए इन ती...