गौरीगंज, अगस्त 27 -- Gauriganj News: संग्रामपुर। संवाददाता थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पूरे दुबान मजरे गोरखापुर निवासी 65 वर्षीय विद्या देवी पत्नी सुरेंद्र प्रताप दुबे का शव गुरुवार को दोपहर बाद मालती नदी के सरैया पड़ान स्थित वैकल्पिक लकड़ी बांध में अटका मिला। महिला पांच दिन पूर्व घर से मार्निंग वाक के लिए निकली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू की है।गुरुवार को अपनी गाय चराने निकले मनोज कुमार पांडे निवासी सरैया पड़ान ने नदी के पानी में वैकल्पिक लकड़ी के बांध से अटका महिला का क्षत -विक्षत शव देखा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब एक घंटे के अथक प्रयास के बाद शव को बाहर निकलवाया। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: मालती नदी में बांध पर अटका मिला महिला का शव बीते 24 अगस्त को विद्या द...